देश की खबरें | लोनार झील का पानी गुलाबी होने की वजह की पड़ताल करेंगे वैज्ञानिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागपुर स्थित राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी) के वैज्ञानिकों का एक दल अगले हफ्ते महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में लोनार झील का दौरा करेगा और यह पता लगाने के लिए पानी के नमूने लेगा कि इस झील का पानी गुलाबी रंग का कैसे हो गया।

जियो

नागपुर, 13 जून नागपुर स्थित राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी) के वैज्ञानिकों का एक दल अगले हफ्ते महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में लोनार झील का दौरा करेगा और यह पता लगाने के लिए पानी के नमूने लेगा कि इस झील का पानी गुलाबी रंग का कैसे हो गया।

अण्डाकार आकार की लोनार झील करीब 50,000 साल पहले पृथ्वी से एक उल्कापिंड के टकराने से बनी थी। यह मशहूर पर्यटक स्थल है और दुनियाभर के वैज्ञानिक भी यहां आते हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी मजदूरों के अकाउंट में DBT के जरिए ट्रांसफर किए 1000 रुपये: 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हाल में इस झील के पानी का रंग गुलाबी हो गया है, जिससे न केवल स्थानीय लोग चकित हैं, बल्कि प्रकृति प्रेमी और वैज्ञानिक भी हैरानी में पड़ गए हैं।

कई विशेषज्ञों ने झील के पानी में लवणता और शैवाल को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब पानी का रंग बदला है। हालांकि इस बार यह ज्यादा गाढ़े रंग का है।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Forecast: उत्तर भारत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज, पश्चिम बंगाल पहुंचा मानसून.

बुलढाणा की जिलाधिकारी सुमन चंद्रा ने कहा, ‘‘लोनार झील वन विभाग के क्षेत्राधिकार के तहत आती है क्योंकि इसे एक अभयारण्य घोषित किया गया है। विभाग ने नीरी को पानी के नमूने भेजे हैं। फिर भी संस्थान अध्ययन के लिए नमूने एकत्रित करने के वास्ते 15 जून को घटनास्थल पर वैज्ञानिकों का एक दल भेजेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह रंग में आए इस बदलाव के पीछे की सटीक वजह का पता लगाने के लिए पानी की जांच करेंगे।’’

गौरतलब है कि एक ब्रिटिश अधिकारी सी जे ई अलेक्जेंडर ने 1823 में एक विशिष्ट भौगोलिक स्थान के तौर पर लोनार झील की खोज की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\