एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में स्कूल 30 जून तक रहेंगे बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य में स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे ।

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में स्कूल 30 जून तक रहेंगे बंद
जियो

कोलकाता, 27 मई पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य में स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे ।

शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि चक्रवात ‘अम्फान’ के कारण आठ जिलों में कई स्कूली भवनों को नुकसान हुआ है और प्रवासी कामगारों के लिए कुछ भवनों का इस्तेमाल पृथक-वास केंद्र के तौर पर भी किए जाने की संभावना है ।

यह भी पढ़े | एक मंदिर की खुदाई के दौरान वियतनाम में मिला 9वीं शताब्दी का शिवलिंग, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की तारीफ की.

सरकार ने पूर्व में घोषणा की थी कि स्कूल 10 जून तक बंद रहेंगे ।

विकास भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चटर्जी ने कहा कि राज्य बोर्ड की 12 वीं कक्षा की परीक्षा के लिए पुनर्निर्धारित कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले सप्ताह की घोषणा के अनुसार, 29 जून, दो जुलाई और छह जुलाई को ही इसका आयोजन होगा ।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: सोशल मीडिया पर मास्क लगाने को लेकर फैलाई जा रही हैं भ्रम, जानें वजह.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद को 1,058 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करने के लिए सभी जरूरी एहतियाती उपाय करने को कहा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘जरूरी हो तो कुछ कॉलेज के भवनों का इस्तेमाल उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के लिए किया जा सकता है।’’

मंत्री ने कहा कि चक्रवात के कारण 462 परीक्षा केंद्रों को नुकसान हुआ और वैकल्पिक स्थानों की पहचान की जा रही है।

कोलकाता, उत्तरी 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदनीपुर, पूर्वी बर्द्धमान, नादिया, हुगली और हावड़ा जिले में स्थित परीक्षा केंद्र प्रभावित हुए हैं ।

मंत्री ने दिन में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की । उन्होंने कहा कि आरंभिक आकलन के मुताबिक चक्रवात के कारण कॉलेजों सहित शैक्षिक संस्थानों को 700 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और विभाग इस संबंध में राज्य सरकार को जल्द ही रिपोर्ट सौंपेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).