देश की खबरें | उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल एक नवंबर से खुलेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड—19 महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूल उत्तराखंड में 10 वीं और 12 वीं के छात्रों के लिए एक नवंबर से खुल जाएंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 14 अक्टूबर कोविड—19 महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूल उत्तराखंड में 10 वीं और 12 वीं के छात्रों के लिए एक नवंबर से खुल जाएंगे।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।

यह भी पढ़े | Maharashtra ‘Mission Begin Again’ Fresh Guidelines: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कल से Metro ट्रेन सेवा शुरू करने की मिली इजाजत, धार्मिक स्थलों पर पाबंदी जारी.

बैठक के बाद राज्य सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने संवाददाताओं को बताया कि जिलाधिकारियों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी और अभिभावकों से राय मशविरा के बाद दिए गये फीडबैक के आधार पर यह निर्णय लिया गया।

मंत्री ने बताया कि स्कूल केवल इन्हीं दो कक्षाओं के लिए खुलेंगे और स्कूल प्रबंधन को कोविड-19 महामारी संबंधी प्रोटोकॉल.. जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी और सेनिटाइजेशन आदि जैसे सुरक्षात्मक उपायों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित कराना होगा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 35 उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट.

अन्य कक्षाओं को शुरू करने के संबंध में उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं के छात्रों का पहला महीना कैसा गुजरता है, सबकुछ उसी पर निर्भर होगा। इसबीच ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।

अनलॉक—पांच के लिए जारी दिशा निर्देशों में केंद्र ने स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय राज्य सरकारों पर छोड़ दिया था।

महामारी को देखते हुए सभी सरकारी कर्मचारियों का एक साल तक प्रतिमाह एक दिन का वेतन काटे जाने के अपने निर्णय को संशोधित करते हुए राज्य मंत्रिमंडल ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को छोड़कर अन्य सभी को इसके दायरे से बाहर कर दिया।

कौशिक ने कहा कि हालांकि, मंत्री, विधायक, आईएएस और आईपीएस अधिकारी पहले हुए निर्णय के अनुसार, कोरोना के लिए एक साल तक अपना एक दिन का वेतन कटवाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह राहत त्योहारी सीजन पर कनिष्ठ अधिकारियों के लिए एक तोहफा है।

राज्य मंत्रिमंडल ने हिमालयन गढवाल विश्वविद्यालय का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी हिमालयन गढवाल विश्वविद्यालय करने को भी मंजूरी दे दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट