Goa : सता रहा कोरोना का डर, गोवा में 26 जनवरी तक स्कूल कालेज बंद, नाइट कर्फ्यू भी लगेगा
गोवा सरकार (Goa) ने राज्य में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी को देखते हुए 26 जनवरी तक स्कूल एवं कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया है. वहीं रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने के संबंध में आदेश सोमवार या मंगलवार को जारी किया जाएगा.
पणजी, 3 जनवरी : गोवा सरकार ने राज्य में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी को देखते हुये सोमवार को 26 जनवरी तक स्कूल एवं कॉलेज बंद करने का निर्णय किया है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कोविड-19 पर कार्य बल की बैठक की अध्यक्षता की. सावंत ने संवाददाताओं को बताया कि गोवा सरकार रात का कर्फ्यू भी लगाएगी. Maharashtra: कोरोना ने बढ़ाई चिंता, मुंबई में 31 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल
गोवा में रविवार को कोविड संक्रमण दर 10.7 फीसदी दर्ज की गई थी. कार्य बल के एक सदस्य शेखर सालकर ने बताया, ‘‘कल से आठवीं और नौवीं कक्षा की प्रत्यक्ष कक्षाओं को 26 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया गया है.’’ सालकर ने बताया कि 11 वीं एवं 12 वीं कक्षा के छात्रों को कोविड-19 टीकाकरण के लिये स्कूल आना होगा .
उन्होंने बताया, ‘‘टीका लगाये जाने के बाद उन्हें 26 जनवरी तक स्कूल आने की आवश्यकता नहीं होगी तटीय राज्य में कॉलेज भी 26 जनवरी तक बंद कर दिये जायेंगे’’ अधिकारी ने बताया कि रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने के संबंध में आदेश सोमवार या मंगलवार को जारी किया जाएगा.
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में कोविड संक्रमण दर करीब पांच फीसदी है और महामारी के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन इससे होने वाली मौत और अस्पताल में भर्ती होने की दर बेहद कम है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रविवार को गोवा में कोविड-19 के 388 नए मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ कर 1,81,570 हो गई है, जबकि एक व्यक्ति की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 3,523 पर पहुंच गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2022 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

