विदेश की खबरें | बैंकॉक में स्कूल बस में आग लगी, 25 लोगों के मारे जाने की आशंका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. थाईलैंड के परिवहन मंत्री सूरिया जुंगरुंगरुएंगकित ने घटनास्थल पर संवाददाताओं को बताया कि बस में 44 लोग सवार थे और वे सभी स्कूल की एक यात्रा के लिए केंद्रीय उथाई थानी प्रांत से बैंकॉक के अयुत्थाया की ओर जा रहे थे तभी राजधानी के उत्तरी उपनगर पथुम थानी प्रांत में दोपहर में बस में आग लग गई।
थाईलैंड के परिवहन मंत्री सूरिया जुंगरुंगरुएंगकित ने घटनास्थल पर संवाददाताओं को बताया कि बस में 44 लोग सवार थे और वे सभी स्कूल की एक यात्रा के लिए केंद्रीय उथाई थानी प्रांत से बैंकॉक के अयुत्थाया की ओर जा रहे थे तभी राजधानी के उत्तरी उपनगर पथुम थानी प्रांत में दोपहर में बस में आग लग गई।
गृह मंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा कि अधिकारी अभी तक मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते क्योंकि वे घटनास्थल की जांच पूरी नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि जीवित बचे लोगों की संख्या के आधार पर 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है। उन्होंने यह भी कहा कि बस अभी भी इतनी गर्म थी कि वे सुरक्षित रूप से अंदर नहीं जा सके।
सोशल मीडिया पर आए इस घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि बस जल रही है है और इससे काले धुएं का गुबार निकल रहा है।
छात्रों की उम्र और इस घटना के संबंध में अन्य विवरण की जानकारी नहीं है।
घटनास्थल पर मौजूद एक बचावकर्मी ने सूरिया को बताया कि संभवतः बस का एक टायर फटने और फिर सड़क अवरोधक से उसके टकरा जाने के कारण आग लगी।
बचाव समूह ‘होंगसाकुल खलोंग लुआंग 21’ ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर बताया कि बस से कम से कम दस शव बरामद किए गए हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2024 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

