देश की खबरें | न्यायाधीशों की समीक्षा बैठक से पहले एससीबीए ने नियमित अदालतें शुरू करने पर वकीलों की राय मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने उच्चतम न्यायालय में अदालत कक्षों से नियमित कार्यवाही शुरू करने के लिए बृहस्पतिवार को अपने सदस्य वकीलों से राय मांगी।

जियो

नयी दिल्ली, चार जून उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने उच्चतम न्यायालय में अदालत कक्षों से नियमित कार्यवाही शुरू करने के लिए बृहस्पतिवार को अपने सदस्य वकीलों से राय मांगी।

उच्चतम न्यायालय 25 मार्च को कोविड-19 लॉकडाउन शुरू होने के बाद से अदालत कक्षों में नियमित सुनवाई की जगह ऑनलाइन सुनवाई कर रहा है।

यह भी पढ़े | जम्मू और कश्मीर: कालाकोट इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड में एक आतंकी ढेर.

न्यायमूर्ति एन वी रमन, न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति यू यू ललित की समिति दिल्ली और आसपास में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच उच्चतम न्यायालय में अदालत कक्षों से नियमित कार्यवाही शुरू करने के संबंध में शुक्रवार को समीक्षा करेगी। इस मुद्दे पर एससीबीए से भी राय मांगी गई है।

भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई), सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड (एससीएओआरए) सहित विभिन्न बार इकाइयों की ओर से प्रत्यक्ष रूप से अदालत कक्षों से कार्यवाही शुरू करने की मांग के बीच समीक्षा बैठक होगी।

यह भी पढ़े | बौखलायें पाकिस्तान की नापाक चाल, भारतीय डिप्लोमैट गौरव अहलूवालिया के घर के बाहर किया ISI एजेंट्स तैनात- करते हैं पीछा: देखें VIDEO.

कहा जा रहा है कि वर्चुअल अदालत प्रणाली ठीक से काम नहीं कर रही है और यह ऐसे वकीलों के लिए ठीक नहीं है जिनकी या तो प्रौद्योगिकी तक पहुंच नहीं है या फिर जो इसे लेकर सहज नहीं हैं।

एससीबीए अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने वकीलों से अदालत कक्षों से नियमित कार्यवाही शुरू करने को लेकर वकीलों से राय मांगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\