जरुरी जानकारी | एसबीआई ने मुख्य वित्त अधिकारी पद के लिये आवेदन मंगाया, सालाना पैकेज एक करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) पद के लिये पात्र उम्मीदवारें से आवेदन मंगाये हैं। इस पद पर नियुक्ति अनुबंध के आधार पर होगी और वेतन पैकेज एक करोड़ रुपये होगा जो उसके चेयरमैन के वेतन पैकज से तीन गुना से भी अधिक है।

नयी दिल्ली, 10 जून देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) पद के लिये पात्र उम्मीदवारें से आवेदन मंगाये हैं। इस पद पर नियुक्ति अनुबंध के आधार पर होगी और वेतन पैकेज एक करोड़ रुपये होगा जो उसके चेयरमैन के वेतन पैकज से तीन गुना से भी अधिक है।

नियुक्ति नोटिस के अनुसार अनुबंध अवधि तीन साल की होगी और सालाना पैकेज सीटीसी (कंपनी की लागत) और अन्य सुविधाओं को लेकर 75 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक होगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: ग्रेच्युटी से जुड़ी ये अहम बात क्या जानते हैं आप, मिल रही है अच्छी-खासी आयकर छूट.

दिलचस्प बात यह है कि एसबीआई के चेयरमैन का वेतन 2018-19 में 29.5 लाख रुपये था।

नोटिस के अनुसार आवेदनकर्ता के पास वित्तीय मामलों में एक अप्रैल 2020 तक न्यूनतम 15 साल का अनुभव होना चाहिए। उन उम्मीदवारों को तरजीह दी जाएगी जिनके पास लेखा और कर मामलों, बैंक/बड़ी कंपनियों, सार्वजनिक उपक्रमों/वित्तीय संस्थानों में काम करने का अनुभव हो। उनको बैंक या वित्तीय संस्थानों में (पांच साल वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर) काम करने का कुल 15 साल में 10 साल का अनुभव होना चाहिए।

यह भी पढ़े | EPF Withdrawal: ईपीएफओ ने दावों को फटाफट निपटाने के लिए किया AI टूल लॉन्च.

यह पहली बार है जब बैंक बाहर से सीएफओ की नियुक्ति कर रहा है। अबतक बैंक के अंदर के ही अधिकारी यह जिम्मेदारी संभालते थे।

फिलहाल बैंक के सीएफओ सी वेंकट नागेश्वर हैं जो उप प्रबंध निदेशक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\