जरुरी जानकारी | एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में पांच प्रतिशत घटकर 593 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में पांच प्रतिशत घटकर 593 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, 28 जुलाई एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में पांच प्रतिशत घटकर 593 करोड़ रुपये रहा।
एसबीआई प्रवर्तित एसबीआई कार्ड ने पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 627 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।
एसबीआई कार्ड्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान इसकी कुल आय बढ़कर 4,046 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,263 करोड़ रुपये थी।
तीस जून तक कंपनी की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) बढ़कर सकल कर्ज का 2.41 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 2.24 प्रतिशत थी।
इसी तरह, शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां एक साल पहले के 0.78 प्रतिशत से बढ़कर 0.89 प्रतिशत हो गईं।
तीस जून को समाप्त तिमाही में कंपनी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 22.9 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले 24.7 प्रतिशत था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2023 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

