नयी दिल्ली, 17 अगस्त बाजार नियामक सेबी ने सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और बैंक ऑफ बड़ौदा पर 10-10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। म्यूचुअल फंड नियमों का अनुपालन नहीं करने को लेकर यह जुर्माना लगाया गया हैं।
दोनों बैंक ने शेयर बाजारों को दी सूचना में यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | TMC MLA Samaresh Das dies: पश्चिम बंगाल में TMC विधायक समरेश दास की कोरोना संक्रमण से मौत.
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने यूटीआई एएमसी लि. और यूटीआई ट्रस्टी कंपनी प्राइवेट लि. के इक्विटी शेयर निर्धारित सीमा से अधिक रखने के संदर्भ में जारी निर्देशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर बैंक पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने शेयर बाजार को दी अलग सूचना में कहा, ‘‘सेबी ने म्यूचुअल फंड नियमन, 1996 के 7बी नियमन का अनुपालन नहीं करने को लेकर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना सेबी के यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी लि. और यूटीआई ट्रस्टी कंपनी प्राइवेट लि. के इक्विटी शेयर निर्धारित सीमा से अधिक रखने के संदर्भ में जारी निर्देशों का पालन नहीं करने के संदर्भ में लगाया गया है।’’
यह भी पढ़े | CONFIRMED: करीना कपूर और सैफ अली खान दोबारा बनने जा रहे हैं पैरेंट्स, साथ मिलकर फैंस को बताया गुड न्यूज.
दोनों बैंकों ने कहा कि सेबी के पूर्णकालिक सदस्य ने उन्हें 31 दिसंबर 2020 या उससे पहले दिशानिर्देशों का अनुकरण करने का निर्देश दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY