देश की खबरें | सौमित्र चटर्जी को हीमोग्लोबिन काउंट में गिरावट के बाद रक्त चढ़ाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी को रविवार को उनका हीमोग्लोबिन काउंट थोड़ा कम होने के बाद रक्त चढ़ाया गया। 25 दिन पहले कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद से यहां के एक निजी अस्पताल में अभिनेता का इलाज चल रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, एक नवंबर दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी को रविवार को उनका हीमोग्लोबिन काउंट थोड़ा कम होने के बाद रक्त चढ़ाया गया। 25 दिन पहले कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद से यहां के एक निजी अस्पताल में अभिनेता का इलाज चल रहा है।

उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों में से एक ने कहा कि 85 वर्षीय अभिनेता का हीमोग्लोबिन आंतरिक रक्तस्राव के कारण गिरा था, जो अब रक्त चढ़ाने के बाद स्थिर हो रहा है, जबकि डॉक्टर उन्हें एक और डायलिसिस देने पर विचार कर रहे हैं। बुधवार से यह तीसरा डायलिसिस होगा।

यह भी पढ़े | कोरोना के आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2618 नए मामले, 16 की मौत: 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

डॉक्टर ने कहा, ‘‘हालांकि उनका हीमोग्लोबिन आंतरिक रक्तस्राव से गिरा, जो अब थोड़ा ठीक हो गया है। उनके प्लेटलेट्स बढ़ गए हैं, उन्हें खून चढ़ाया गया है। उनका हीमोग्लोबिन भी अब स्थिर हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि रक्तस्राव के कारण स्वास्थ्य संबंधी कुछ हल्के परिवर्तन हुए हैं, इसलिए हम उन्हें आज डायलिसिस दे सकते हैं।"

यह भी पढ़े | Rajasthan Gujjar Protest: आंदोलनकारियों ने भरतपुर में ब्लॉक किया रेलवे ट्रैक, 7 ट्रेनों की किया गया डायवर्ट.

दिग्गज अभिनेता पिछले सप्ताह से वेंटिलेटर पर हैं।

गौरतलब है कि चटर्जी को छह अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया जिसके बाद से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाद में उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य जटिलताएं पैदा हो गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\