एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | सऊदी अरब के शाह सलमान चिकित्सीय जांच कराने के लिए अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दुबई, 20 जुलाई (एपी) सऊदी अरब के शाह सलमान को पित्ताशय में सूजन के बाद चिकित्सीय जांच के लिए राजधानी रियाद में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विदेश की खबरें | सऊदी अरब के शाह सलमान चिकित्सीय जांच कराने के लिए अस्पताल में भर्ती

दुबई, 20 जुलाई (एपी) सऊदी अरब के शाह सलमान को पित्ताशय में सूजन के बाद चिकित्सीय जांच के लिए राजधानी रियाद में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सऊदी अरब के शाही दरबार’ ने एक बयान में इसकी जानकारी दी, जिसे आधिकारिक ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने जारी किया।

यह भी पढ़े | यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के नेताओं ने की कोरोना वायरस कोष पर एकता की अपील.

बयान में कहा गया कि 84 वर्षीय शाह की ‘शाह फैसल स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल’ में चिकित्सीय जांच की जा रही है।

उन्होंने इस पर कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।

यह भी पढ़े | अबू धाबी: संयुक्त अरब अमीरात ने मंगल के लिए अपना पहला मिशन किया लॉन्च.

कोरोना वायरस के कारण सऊदी शाह पिछले कुछ महीने से सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं।

शाह सलमान 2015 से सऊदी अरब पर शासन कर रहे हैं और अपने बेटे एवं शहजादा मोहम्मद बिन सलमान (34) को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2020 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).