जरुरी जानकारी | सऊदी अरब के तेल उत्पादन घटाने से भारत में कीमत समीक्षा में होगी देरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सऊदी अरब के तेल उत्पादन में कटौती करने की घोषणा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट थम सकती है। उद्योग सूत्रों ने कहा कि ऐसे में भारत में ईंधन की कीमत समीक्षा में देरी होगी।

नयी दिल्ली, पांच जून सऊदी अरब के तेल उत्पादन में कटौती करने की घोषणा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट थम सकती है। उद्योग सूत्रों ने कहा कि ऐसे में भारत में ईंधन की कीमत समीक्षा में देरी होगी।

सऊदी अरब ने रविवार को कहा था कि वह जुलाई से तेल उत्पादन में प्रतिदिन 10 बैरल की कटौती करेगा। दूसरी ओर ओपेक और अन्य उत्पादक देश आपूर्ति में की गई कटौती को 2024 के अंत तक बढ़ाने पर सहमत हुए।

इस फैसले के कारण सोमवार को तेल की कीमतों में एक डॉलर प्रति बैरल से अधिक की बढ़ोतरी हुई। ब्रेंट क्रूड वायदा 78.73 डॉलर प्रति बैरल के ऊपरी स्तर पर पहुंचने के बाद शुरुआती कारोबार में 1.51 डॉलर या दो प्रतिशत की तेजी के साथ 77.64 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

यह तेजी भारत के लिए आयातित कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी को पटल देगी। पिछले दिनों भारत को आयातित तेल के लिए औसतन 72 डॉलर प्रति बैरल की दर से भुगतान करना पड़ रहा था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की जा सकती है।

उद्योग के एक अधिकारी ने कहा, ''सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां अपने नुकसान की भरपाई कर रही थीं। पिछले महीने, अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें और खुदरा बिक्री मूल्य बराबर हो गए थे। अब कीमतें बढ़ने के साथ, लागत और बिक्री मूल्य में फिर अंतर आ जाएगा।''

भारत अपनी तेल जरूरतों का 85 प्रतिशत आयात से पूरा करना है और ईंधन कीमतें अंतरराष्ट्रीय दरों से प्रभावित होती हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार