देश की खबरें | सऊदी अरब ने भारत आने वाली यात्री उड़ानों की अनुमति दी: एअर इंडिया एक्सप्रेस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 सितंबर एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि सऊदी अरब ने वंदे भारत मिशन के तहत भारत आने वाली यात्री उड़ानों की अनुमति दे दी है।

कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच सऊदी अरब ने मंगलवार को भारत से आने और जाने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: बीदर जिले में बसवकल्याण निर्वाचन क्षेत्र से विधायक नारायण राव का हुआ निधन, कोविड-19 से थे संक्रमित: 24 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुधवार रात एक ट्वीट में, एअर इंडिया एक्सप्रेस ने स्पष्ट किया कि वह यात्रियों को भारत से सऊदी अरब नहीं ले जाएगा।

उसने कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें सऊदी अरब से भारत आने वाली अपनी उड़ानों में यात्रियों को लाना जारी रखेंगी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा-कसम किसानों की खाते हैं और दोस्ती पूंजीपतियों से निभाते हैं.

मंगलवार को जारी एक सर्कुलर में, सऊदी अरब के जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (जीएसीए) ने कहा कि वह "निम्नलिखित देशों (भारत, ब्राजील और अर्जेंटीना) से यात्रा को निलंबित कर रहा है।

हालाँकि, इसमें उन यात्रियों पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, जिनके पास आधिकारिक सरकारी निमंत्रण हैं।

सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी आबादी रहती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)