खेल की खबरें | प्रणय मलेशिया ओपन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की जोड़ी भी जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय ने गुरूवार को यहां इंडोनेशिया के चिको ओरा द्वि वार्डोयो को हराकर मलेशिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

कुआलालंपुर, 12 जनवरी भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय ने गुरूवार को यहां इंडोनेशिया के चिको ओरा द्वि वार्डोयो को हराकर मलेशिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने एक घंटे चार मिनट तक चला मुकाबला 21 . 9, 15 . 21, 21 . 16 से जीता ।

अब उनका सामना मलेशिया के एनजी जी योंग या जापान के कोडाइ नाराओका से होगा ।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने भी पुरूष युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दुनिया की पांचवीं नंबर की इस भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के मोहम्मद शोहिबुल फिकरी और बागस मौलाना को 49 मिनट में 21-19, 22-20 से पराजित किया।

इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को प्री क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया की गैब्रियला स्टोएवा और स्टेफनी स्टोएवा ने हरा दिया ।

दुनिया में 16वें नंबर की भारतीय जोड़ी को 14वीं रैंकिंग वाली स्टोएवा बहनों ने 21 . 13, 15 . 21, 21 . 17 से मात दी ।

प्रणय का चिको से यह दूसरा मुकाबला था जिससे वह सैयद मोदी इंटरनेशनल 2018 में हार चुके थे । प्रणय ने शानदार शुरूआत करके जल्दी ही 7 . 5 से बढत बना ली । ब्रेक के समय उनके पास 11 . 5 की बढत थी । पहला गेम जीतने के बाद दूसरे गेम में प्रणय पर प्रतिद्वंद्वी भारी पड़ा । चिको ने आक्रामक खेल दिखाते हुए प्रणय को गलतियां करने पर मजबूर किया और दूसरा गेम जीत लिया ।

निर्णायक गेम में प्रणय ने चिको को कोई मौका नहीं दियाा । अपने शानदार रिटर्न और क्रॉसकोर्ट स्मैश के दम पर उन्होंने 17 . 12 की बढत बना ली । बैकलाइन पर एक और शॉट से उन्हें छह मैच प्वाइंट मिले । चिको ने भी दो मैच प्वाइंट बचाये लेकिन अगला नेट में चला गया ।

वहीं रियो ओलंपिक 2016 और तोक्यो ओलंपिक 2020 खेल चुकी स्टोएवा बहनें त्रिसा और गायत्री पर शुरू ही से भारी पड़ी । उन्होंने जल्दी ही 6 . 0 की बढत बना ली हालांकि एक समय उनकी बढत 12 . 9 की ही रह गई थी लेकिन भारतीय जोड़ी लय कायम नहीं रख सकी ।

दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने वापसी की और इसे जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम तक खींचा । तीसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने 6 . 4 की बढत बना ली थी लेकिन बुल्गारिया की टीम ने वापसी करके स्कोर 14 . 14 कर लिया । इसके बाद से उन्होंने भारतीय जोड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया ।

अब त्रिसा और गायत्री अगले सप्ताह इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में फ्रांस की मार्गोट लैम्बर्ट और अन्ने त्रान से खेलेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज