एजेंसी न्यूज

French Open 2024: फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में पहुंचें भारत की स्टार जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

भारत की स्टार जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मलेशिया के मान वेइ चोंग और केइ वू ती को सीधे गेम में हराकर फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई

French Open 2024: फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में पहुंचें भारत की स्टार जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी

French Open 2024: पेरिस, आठ मार्च भारत की स्टार जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मलेशिया के मान वेइ चोंग और केइ वू ती को सीधे गेम में हराकर फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई. चाइना ओपन 2023, मलेशिया ओपन सुपर 1000 और इंडिया ओपन सुपर 750 में उपविजेता रही सात्विक और चिराग की जोड़ी ने मलेशियाई जोड़ी को 21 . 13, 21 . 12 से हराया. यह मुकाबला सिर्फ 32 मिनट तक चला. यह भी पढ़ें: पांच बार के विश्व चैंपियन प्रमोद भगत का घर पर नायक की तरह स्वागत

अब उनका सामना थाईलैंड के जोमकोह सुपाक और केडरेन के से होगा.  महिला क्वार्टर फाइनल में पी वी सिंधू की टक्कर चीन की चेन यू फेइ से होगी. घुटने की चोट से उबरकर वापसी कर रही सिंधू ने दुनिया की दसवें नंबर की खिलाड़ी झांग को पहले मैच में हराया था.

महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई. उन्होंने सातवीं वरीयता प्राप्त जापान की युकी फुकुशिमा और सायाका हिरोता को 21 . 18, 21 . 13 से हराया. अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त किंग चेन चेन और यि फान जिया की चीनी जोड़ी से होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).