खेल की खबरें | न्यूजीलैंड महिला टीम में सैटर्थवेट और वाटकिन की वापसी, डॉटी पहली बार टीम में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीमित ओवर की श्रृंखला के लिये न्यूजीलैंड ने 17 सदस्यीय महिला टीम का चयन किया जिसमें पूर्व कप्तान एमी सैटर्थवेट और आल राउंडर जेस वाटकिन ने वापसी की जबकि लेग स्पिनर डियाना डॉटी को पहली बार चुना गया।

क्राइस्टचर्च, 28 अगस्त आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीमित ओवर की श्रृंखला के लिये न्यूजीलैंड ने 17 सदस्यीय महिला टीम का चयन किया जिसमें पूर्व कप्तान एमी सैटर्थवेट और आल राउंडर जेस वाटकिन ने वापसी की जबकि लेग स्पिनर डियाना डॉटी को पहली बार चुना गया।

सैटर्थवेट पिछले साल मां बनी थीं और वह मातृत्व अवकाश के बाद वापसी कर रही हैं। वाटकिन टीम के लिये 2018 में खेली थीं। डॉटी पदार्पण करने की उम्मीद लगाये होंगी।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: आईपीएल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, जेसन रॉय मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से टूर्नामेंट से हुए बाहर.

न्यूजीलैंड की महिला टीम श्रृंखला के लिये नौ सितंबर को आस्ट्रेलिया के लिये रवाना होगी जिसमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हैं जिसका पहला मुकाबला 26 सितंबर को खेला जायेगा। टी20 के बाद तीन वनडे तीन अक्टूबर से शुरू होंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी बयान में महिला कप्तान सोफी डेवाइन ने कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से श्रृंखला जीतने के लिये वहां जा रहे हैं। यह निश्चित रूप से मुश्किल दौरा होगा क्योंकि हमें विश्व स्तरीय आस्ट्रेलिया टीम से खेलना है। हमारी टीम अनुभवी है और एमी भी टीम में वापस आ चुकी हैं जिससे हमारी बल्लेबाजी मजबूत होगी। ’’

यह भी पढ़े | Kevin O’Brien ने लगाया ऐसा छक्का, टूट गया उनके कार का शीशा, देखें तस्वीर.

टीम इस प्रकार है :

सोफी डेवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, नटाली डॉड, डियाना डॉटी, लॉरेन डाउन, मैडी ग्रीन, होली हडलस्टन, हेली जेनसन, एमेलिया केर, जेस केर, रोजमैरी मेयर, कैटी मार्टिन, कैटी पर्किन्स, हना रोव, एमी सैटर्थवेट, लिया ताहुहु और जेस वाटकिन।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड