जरुरी जानकारी | कोरोना वायरस महामारी के चलते पांच अगस्त तक बंद रहेगा सैट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते उसके कार्यालय में कामकाज पांच अगस्त तक बंद रहेगा।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते उसके कार्यालय में कामकाज पांच अगस्त तक बंद रहेगा।

इससे पहले सैट ने कहा था कि वह 17 जुलाई तक बंद रहेगा।

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.

न्यायाधिकरण ने एक अधिसूचना में कहा कि मुंबई और देश के दूसरे हिस्सों में मौजूदा परिदृश्य को देखते हुए न्यायाधिकरण प्रत्यक्ष सुनवाई के लिए पांच अगस्त तक बंद रहेगा।

इस बीच अगले आदेश तक न्यायाधिकरण सोमवार से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुबह साढ़े 11 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक सुनवाई करेगा।

यह भी पढ़े | उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 सोमवार से होगा लागू, ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा महंगा, भारी-भरकम जुर्माना के साथ होगी जेल.

इसके अलावा रजिस्ट्री कार्यालय प्रशासनिक कार्यों के लिए सीमित कर्मचारियों के साथ सुबह 11 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक खुला रहेगा।

सैट ने कहा कि अति आवश्यक मामलों में संबंधित पक्ष न्यायाधिकरण द्वारा तय की गई मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार मामले दर्ज करा सकते हैं।

इसके अलावा कोई भी अंतरिम आदेश उस मामले की अगली सुनवाई तक लागू रहेंगे।

सैट ने कहा कि 20 से 24 जुलाई के बीच सुनवाई के लिए तय मामले अब क्रमश: 10,14,15,16 और 17 सितंबर तक के लिए टाल दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज