एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सतना: पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सतना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर मझगवां थानाक्षेत्र स्थित नई बस्ती में 37 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

देश की खबरें | सतना: पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सतना, (मप्र) 15 दिसंबर सतना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर मझगवां थानाक्षेत्र स्थित नई बस्ती में 37 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह घटना सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि को हुई और इन चारों के शव मंगलवार सुबह उनके घर में मिले हैं।

यह भी पढ़े | NFHS के सर्वे में बड़ा खुलासा, बिहार, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में 40 फीसदी महिलाओं का विवाह 18 वर्ष से कम उम्र में हुआ.

मझगवां पुलिस थाना प्रभारी ओ पी चौगड़े ने बताया कि मंगलवार सुबह जब 11:30 बजे तक धरमू वर्मा के घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस में रहने वाले लोगों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने जब खिड़की से झांक कर देखा तो धरमू को फांसी के फंदे से लटकता पाया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वहां चार शव बरामद किए गए।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष पर निशाना, कहा-किसानों को गुमराह किया जा रहा है, सरकार दूर करेगी हर शंका.

चौगड़े ने कहा कि धरमू वर्मा (37) की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जबकि उसकी 32 वर्षीय पत्नी और दो बच्चों की लाश कमरे में मिली। उसकी पत्नी एवं दोनों बच्चों की गला रेतकर हत्या की गई है। इनमें से एक बच्चा पांच साल का था और दूसरा एक साल का था। चारों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पृथम दृष्ट्या पता चला है कि धरमू ने इन तीनों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी की है।

चौगड़े ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चला है।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2020 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).