एजेंसी न्यूज

पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज Laishram Sarita Devi का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव

पूर्व विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एल सरिता देवी सोमवार को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाई गई. उनके पति थोइबा सिंह भी पॉजिटिव हैं हालांकि दोनों में कोई लक्षण नहीं पाये गए.

पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज Laishram Sarita Devi का  COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव
एल सरिता देवी (Photo Credits: Facebook)

नयी दिल्ली: पूर्व विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एल सरिता देवी सोमवार को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाई गई. उनके पति थोइबा सिंह भी पॉजिटिव हैं हालांकि दोनों में कोई लक्षण नहीं पाये गए.

दोनों इस समय इम्फाल में हैं. थोइबा ने फोन पर बताया ,‘‘ मैं और सरिता पॉजिटिव पाये गए हैं ।हम इम्फाल में कोविड केयर केंद्र में जा रहे हैं. हम दोनों में कोई लक्षण नहीं पाये गए हैं.’’

एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता सरिता पांच बार एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2020 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).