Uttarakhand: पतंजलि गुरुकुल की संन्यासिनी ने पांचवीं मंजिल से कूद कर खुदकुशी की
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पतंजलि के एक गुरुकुल में एक संन्यासिनी ने रविवार तड़के इमारत की पांचवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली .
देहरादून, तीन अक्टूबर : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पतंजलि के एक गुरुकुल में एक संन्यासिनी ने रविवार तड़के इमारत की पांचवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली . पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बहादराबाद क्षेत्र में स्थित गुरुकुल में रहने वाली 24 वर्षीय देवाज्ञा सुबह चार बजे पांचवीं मंजिल से कथित तौर से कूद गई.
देवाज्ञा को एक निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया . देवाज्ञा के पास से एक पत्र बरामद हुआ है जिसमें उसने अपने आध्यात्मिक झुकाव के बारे में लिखा है. हालांकि पुलिस ने कहा कि उसकी मौत के पीछे का सही कारण जांच के बाद ही पता चलेगा . यह भी पढ़ें : तृणमूल में शामिल होने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने मेघालय के पूर्व CM Mukul Sangma को दिल्ली बुलाया
मृतका मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की निवासी है. पुलिस ने बताया कि उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी .
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2021 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

