जरुरी जानकारी | इंडियन ऑयल के पूर्व चेयरमैन संजीव सिंह बने रिलायंस के समूह अध्यक्ष
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी ईंधन विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के पूर्व चेयरमैन संजीव सिंह अरबपति मुकेश अंबानी के तृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ‘तेल से रसायन कारोबार’ का समूह अध्यक्ष बनाये गये हैं।
नयी दिल्ली, 26 अगस्त सरकारी ईंधन विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के पूर्व चेयरमैन संजीव सिंह अरबपति मुकेश अंबानी के तृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ‘तेल से रसायन कारोबार’ का समूह अध्यक्ष बनाये गये हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक हीतल आर मेसवानी ने कंपनी के कर्मचारियों को दी गयी एक सूचना में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल से इस साल 30 जून से सेवानिवृत्त हुए सिंह रिलायंस इंडस्ट्रीज के कारोबार का नेतृत्व करने वाली टीम का हिस्सा होंगे।
कंपनी के तेल से रसायन कारोबार में गुजरात के जामनगर स्थित दो परिशोधन संयंत्र, पेट्रो रसायन संयंत्र, खुदरा ईंधन व विमानन ईंधन व्यवसाय का 51 प्रतिशत और थोक विपणन व्यवसाय शामिल है। इसमें तेल एवं गैस खोज व्यवसाय शामिल नहीं है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज तेल से रसायन (ओ2सी) कारोबार के लिये अलग कंपनी रिलायंस ओ2सी लिमिटेड स्थापित कर रही है। इसकी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी 15 अरब डॉलर में सउदी अरामको को बेचने की योजना है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इस सरकारी पेंशन स्कीम में आप भी कर सकते है निवेश, बुढ़ापे में नहीं होगी पैसे की किल्लत.
कंपनी ने इससे पहले इसी साल इंडियन ऑयल के एक अन्य पूर्व चेयरमैन सार्थक बेहुरिया को वरिष्ठ सलाहकार बनाया था।
मेसवानी ने कहा, "संजीव समूह विनिर्माण सेवाओं (जीएमएस) संगठन का नेतृत्व और संचालन करेंगे, जो हमारे तेल से रसायन व्यवसाय की रीढ़ है।"
सिंह ने प्रबंधन में डिप्लोमा के साथ आईआईटी रुड़की से रासायनिक इंजीनियर की पढ़ाई की है। वह तीन साल के लिये आईओसी के चेयरमैन रहे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)