देश की खबरें | संजय झा को कांग्रेस से निलंबित किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रवक्ता संजय झा को ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता’’ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
मुंबई, 14 जुलाई कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रवक्ता संजय झा को ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता’’ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Rajasthan political crisis: सियासी संकट के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी विभाग भंग.
झा ने एक समाचारपत्र में एक लेख लिखा था जिसमें उन्होंने देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी की आलोचना की थी। इसके कुछ दिन बाद उन्हें कांग्रेस से निलंबित किया गया है।
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बाला साहेब थोराट ने एक बयान में कहा, ‘‘झा को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।’’
यह भी पढ़े | कोरोना के मध्यप्रदेश में 93 नए मरीज पाए गए: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अंग्रेजी दैनिक में पिछले महीने लेख सामने आने के तुरंत बाद कांग्रेस ने झा को पार्टी प्रवक्ता के पद से हटा दिया था।
झा ने खुद को निलंबित किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए पूछा कि वह कौन सी ''पार्टी विरोधी गतिविधियों'' में शामिल थे, जिसकी वजह से कांग्रेस को यह कार्रवाई करनी पड़ी।
झा ने एक निजी समाचार चैनल से कहा, ''मैंने अभी प्रेस विज्ञप्ति देखी है। कम से कम कांग्रेस पार्टी को इतना तो करना चाहिए था कि वह मेरे पास आती और मुझे बताती कि आपको निलंबित किया जा रहा है और आपने ये हरकत की है, जो पार्टी के संविधान के खिलाफ है।''
उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि हम बेहद असहनशील रवैया दिखा रहे हैं।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)