देश की खबरें | स्वच्छता सर्वेक्षण: 'सबसे स्वच्छ शहरों' की श्रेणी में एनडीएमसी को सातवां स्थान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) प्रशासित नयी दिल्ली क्षेत्र ने केंद्र के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में 'सबसे स्वच्छ शहर' श्रेणी के तहत सातवां स्थान हासिल किया। बृहस्पतिवार को नतीजों की घोषणा की गई।

नयी दिल्ली, 11 जनवरी नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) प्रशासित नयी दिल्ली क्षेत्र ने केंद्र के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में 'सबसे स्वच्छ शहर' श्रेणी के तहत सातवां स्थान हासिल किया। बृहस्पतिवार को नतीजों की घोषणा की गई।

इंदौर और सूरत को देश में 'सबसे स्वच्छ शहर' चुना गया जबकि नवी मुंबई ने सर्वेक्षण में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा।

एनडीएमसी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''गर्व का पल! एनडीएमसी ने अखिल भारतीय स्वच्छ शहर श्रेणी में सातवां स्थान हासिल किया। नौवें स्थान से दो स्थान ऊपर सातवें पायदान पर पहुंचा एनडीएमसी। एनडीएमसी को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 पुरस्कार में कचरा मुक्त शहर और केंद्र शासित प्रदेश के भीतर सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार भी मिला। अगले साल एनडीएमसी शीर्ष तीन शहरों में जगह बनाने का प्रयास करेगी।''

'स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023' में 'सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों' की श्रेणी में महाराष्ट्र ने शीर्ष स्थान हासिल किया और उसके बाद मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ ने सूची में अपना स्थान बनाया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

इंदौर ने लगातार सातवीं बार सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 1st T20I Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

मानवीय पहल: मुजफ्फरपुर-दिल्ली ट्रेन में कन्फर्म टिकट होने के बावजूद खड़ा रहने को मजबूर हुआ कोरियाई यात्री, RPF जवान की मदद से मिली सीट; VIDEO वायरल

Fact Check: टी20 वर्ल्ड कप जीत की फोटो में क्यों नहीं दिखे संजू सैमसन, क्या शुभमन गिल ने सच में किया एडिट; जाने वायरल दावे की पूरी सच्चाई

Mumbai Local Train Mega Block on March 15: मुंबई की सेंट्रल, वेस्टर्न और ट्रांस हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल

\