देश की खबरें | सानिया, अंकिता, करमन भारतीय बिली जीन किंग कप टीम में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अनुभवी सानिया मिर्जा और एकल खिलाड़ी अंकिता रैना तथा करमन कौर थंडी को तुर्की के अंताल्या में 12 अप्रैल से शुरू होने वाले बिली जीन किंग कप एशिया ओशियाना ग्रुप वन स्पर्धा के लिये भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

नयी दिल्ली, आठ मार्च अनुभवी सानिया मिर्जा और एकल खिलाड़ी अंकिता रैना तथा करमन कौर थंडी को तुर्की के अंताल्या में 12 अप्रैल से शुरू होने वाले बिली जीन किंग कप एशिया ओशियाना ग्रुप वन स्पर्धा के लिये भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

रूतुजा भोसले भी टीम में है जबकि रिया भाटिया ने जील देसाई की जगह ली है।

भारत को पिछले साल अप्रैल में प्लेआफ मुकाबले में लाटविया ने 3 . 1 से हराया था ।

भारत इसमें चीन, इंडोनेशिया, जापान, कोरिया गणराज्य और न्यूजीलैंड के साथ खेलेगा । शीर्ष दो टीमें प्लेआफ में पहुंचेंगी ।

कप्तान विशाल उप्पल ने कहा कि अगले चरण में पहुंचने के लिये टीम को काफी मेहनत करनी होगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ चयन समिति का मानना था कि ऊंची रैंकिंग होने के कारण रिया को मौता मिलना चाहिये ।वह पिछली बार कोरोना महामारी के कारण नहीं खेल सकी थी । क्वालीफिकेशन जोन कठिन है जिसमें चीन और जापान से खतरा होगा ।’’

शालिनी ठाकुर टीम की कोच होंगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now