जरुरी जानकारी | संध्या देवनाथन मेटा की भारत में प्रमुख नियुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया दिग्गज मेटा ने संध्या देवनाथन को मेटा इंडिया का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 17 नवंबर सोशल मीडिया दिग्गज मेटा ने संध्या देवनाथन को मेटा इंडिया का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
वह अजीत मोहन की जगह लेंगी। मोहन ने इस महीने की शुरुआत में मेटा से इस्तीफा दे दिया था।
मेटा के मुख्य कारोबार अधिकारी मार्ने लेविन ने बयान में कहा, ‘‘संध्या के पास व्यवसायों को बढ़ाने, असाधारण और समावेशी समूह बनाने, उत्पाद नवाचार चलाने तथा मजबूत साझेदारी बनाने का अनुभव है।''
देवनाथन 2016 में मेटा से जुड़ी थीं। उन्होंने सिंगापुर और वियतनाम के कारोबार तथा समूहों के साथ-साथ दक्षिण- पूर्व एशिया में मेटा की ई-कॉमर्स पहल को आगे बढ़ाने में मदद की।
देवनाथन एक जनवरी, 2023 से अपनी नई भूमिका संभालेंगी और मेटा एशिया-प्रशांत क्षेत्र (एपीएसी) के उपाध्यक्ष डैन नेरी को रिपोर्ट करेंगी। वह एपीएसी नेतृत्व समूह का हिस्सा होंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)