विदेश की खबरें | नासा के अंतरिक्ष यान से छलककर अंतरिक्ष में ही गिर रहे बेनू छुद्र ग्रह के नमूने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तीन दिन पहले वैज्ञानिकों ने बताया था कि अंतरिक्ष यान ऑरिसिस-रेक्स ने बेनू छुद्र ग्रह पर कुछ देर रुककर उसके नमूने एकत्रित कर लिये हैं। यह नासा का इस तरह का पहला अभियान है।
तीन दिन पहले वैज्ञानिकों ने बताया था कि अंतरिक्ष यान ऑरिसिस-रेक्स ने बेनू छुद्र ग्रह पर कुछ देर रुककर उसके नमूने एकत्रित कर लिये हैं। यह नासा का इस तरह का पहला अभियान है।
नासा को उम्मीद है कि अंतरिक्ष यान से लाए गए बेनू ग्रह के नमूनों की मदद से सौरमंडल की उत्पत्ति के राज खुल सकते हैं। माना जाता है कि इन ग्रहों की उत्पत्ति भी सौरमंडल के साथ हुई थी।
अभियान के मुख्य वैज्ञानिक डेंटे लॉरेटा ने मंगलवार को हुए उस अभियान के बारे में बताते हुए कहा था कि यान ने उम्मीद से अधिक नमूने एकत्रित कर लिये हैं और उसके धरती पर लौटने की उम्मीद है।
लॉरेटा ने आनन-फानन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''हम अपनी सफलता का ही शिकार बन गए हैं।''
उन्होंने कहा कि यान नियंत्रक बाधाओं को दूर कर बेनू के और अधिक नमूनों को गिरने से रोकने के अलावा कुछ नहीं कर सकते।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2020 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

