जरुरी जानकारी | साम्ही होटल्स के आईपीओ को अंतिम दिन 5.33 गुना अभिदान

नयी दिल्ली, 18 सितंबर साम्ही होटल्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के अंतिम दिन सोमवार को 5.33 गुना अभिदान मिला है।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 1,370 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत कंपनी की 6,25,29,831 शेयरों की पेशकश पर कुल 33,30,05,911 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

आंकड़ों के अनुसार, पात्र संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 8.82 गुना अभिदान मिला है। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 1.22 गुना और खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) श्रेणी को 1.11 गुना अभिदान मिला है।

आईपीओ के तहत 1,200 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत 1.35 करोड़ इक्विटी शेयर रखे गए हैं।

कंपनी ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 616.54 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

गुरुग्राम की कंपनी साम्ही होटल्स के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 119-126 रुपये प्रति शेयर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)