देश की खबरें | संभल : मुख्यमंत्री के नाम से फोन कर अधिकारियों को धमकाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संभल जिले में पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से फोन कर अधिकारियों को धमकाने और मुख्यमंत्री की फर्जी मोहर से उच्च अधिकारियों को पत्र लिखने के आरोप में रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
संभल (उप्र), 27 अप्रैल संभल जिले में पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से फोन कर अधिकारियों को धमकाने और मुख्यमंत्री की फर्जी मोहर से उच्च अधिकारियों को पत्र लिखने के आरोप में रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार को संभल कोतवाली पुलिस ने ठगी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि इस गिरोह के सदस्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से अधिकारियों को फर्जी तरीके से फोन करके धमकाते थे और जनता दर्शन के नाम पर मुख्यमंत्री के कार्यालय की फर्जी मोहर लगा कर प्रदेश के उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र प्रेषित करते थे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान नागेंद्र, सुधीर और राजू के रूप में हुई है। वे गोरक्षपीठ मठ के अधिकारी बनकर भी लोगों को फोन करते थे।
उन्होंने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि इस गिरोह ने प्रदेश के राजस्व विभाग के 33 अधिकारियों और पुलिस के 36 अधिकारियों को फोन करके उन पर अपने काम कराने के लिए धौंस जमाने की कोशिश की।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी इस बात की जांच की जा रही है कि इन लोगों ने कितने अधिकारियों और अन्य लोगों को फोन करके धमकाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

