देश की खबरें | हमारे सैनिकों के पराक्रम और बलिदान को नमन : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मु ने करगिल युद्ध में पाकिस्तान पर मिली भारत की जीत की 21वीं वर्षगांठ पर रविवार को सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका पराक्रम और बलिदान अद्वितीय है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 26 जुलाई जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मु ने करगिल युद्ध में पाकिस्तान पर मिली भारत की जीत की 21वीं वर्षगांठ पर रविवार को सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका पराक्रम और बलिदान अद्वितीय है।

उन्होंने कहा कि देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए सैनिकों द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

यह भी पढ़े | हरियाणा में कोरोना के 794 नए मामले पाए गए, राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31332 हुई: 26 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुर्मु ने कहा, “मैं हमारे सैनिकों की वीरता एवं बलिदान को नमन करता हूं जिन्होंने भारतीय भू-भाग को घुसपैठियों से मुक्त कराने के लिए करगिल के अत्यधिक ऊंचे क्षेत्रों में वीरतापूर्वक लड़ाई लड़ी।”

करगिल विजय दिवस उधमपुर सैन्य स्टेशन में मनाया गया।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: कांग्रेस पार्टी ने विरोध को लेकर बदली रणनीति, विधानसभा सत्र बुलाने की मांग को लेकर राजस्थान राजभवन छोड़ सभी राज्यों में करेगी प्रदर्शन.

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि दिन की शुरुआत उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी द्वारा ध्रुव युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की परंपरा के अनुसार ये पुष्पचक्र उन सैनिकों के सम्मान में अर्पित किये गये, जिन्होंने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\