देश की खबरें | सलमान खान ने छह महीने बाद फिर शुरू की 'राधे' की शूटिंग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सलमान खान ने रविवार को बताया कि उन्होंने ''राधे: यॉर मोस्ट वांटेड भाई'' फिल्म की शूटिंग फिर शुरू कर दी है।
मुंबई, चार अक्टूबर अभिनेता सलमान खान ने रविवार को बताया कि उन्होंने ''राधे: यॉर मोस्ट वांटेड भाई'' फिल्म की शूटिंग फिर शुरू कर दी है।
सलमान (54) मार्च में लॉकडाउन की घोषणा के पहले प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
यह भी पढ़े | दिल्ली: कोरोना संकट के बीच 13 अक्टूबर से खुलेगा अक्षरधाम मंदिर, श्रद्दालुओं को करना होगा इन नियमों का पालन.
खान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट की तस्वीर साझा की, जिसमें वह काली जैकेट पहने हुए कैमरे से मुंह फेरकर खड़े हैं।
उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, ''साढ़े छह महीने बाद शूटिंग पर लौट आया हूं।''
यह भी पढ़े | अयोध्या की मस्जिद को मिला पहला डोनेशन, हिंदू की ओर से दिए गए 21 हजार रुपये.
फिल्म अगले साल 22 मई को रिलीज होगी। फिल्म में खान के साथ अभिनेत्री दिशा पाटनी नजर आएंगी, जो ''भारत'' में भी उनके साथ काम कर चुकी हैं।
फिल्म के दो गीतों की शूटिंग और लगभग पांच दिनों का काम अभी बाकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)