जरुरी जानकारी | वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विनिर्माण कंपनियों की बिक्री 41.1 प्रतिशत घटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निजी क्षेत्र की विनिर्माण कंपनियों की कुल बिक्री में साल दर साल आधार पर 41.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इससे कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के असर का पता चलता है। रिजर्व बैंक के मंगलवार को जारी विश्लेषण में यह कहा गया है।

मुंबई, 20 अक्टूबर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निजी क्षेत्र की विनिर्माण कंपनियों की कुल बिक्री में साल दर साल आधार पर 41.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इससे कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के असर का पता चलता है। रिजर्व बैंक के मंगलवार को जारी विश्लेषण में यह कहा गया है।

रिजर्व बैंक ने कहा है कि 2020- 21 की पहली तिमाही के दौरान निजी क्षेत्र के प्रदर्शन को लेकर गैर- सरकारी गैर- वित्तीय 2,536 सूचीबद्ध कंपनियों के तिमाही परिणाम पर गौर किया गया। इसके मुताबिक, ‘‘ विनिर्माण क्षेत्र की 1,619 कंपनियों की कुल बिक्री 2020- 21 की पहली तिमाही में साल-दर- साल आधार पर 41.1 प्रतिशत घटी है वहीं 2019- 20 की चौथी तिमाही में 15.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे महामारी के कारण लगाये गये लॉकडाउन के प्रभाव का पता चलता है। ’’

यह भी पढ़े | IBPS Clerk 2020 परीक्षा के लिए फिर शुरू होगा आवेदन, 2557 खाली पदों पर भर्ती के लिए Application Link जल्द होगा एक्टिव- पढ़िए ऑफिसियल नोटिफिकेशन.

कंपनियों के प्रदर्शन में यह गिरावट व्यापक आधार वाली रही और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में इसे देखा गया। केवल दवा एवं औषधि कंपनियों के प्रदर्शन में ही सालाना और तिमाही दर तिमाही आधार पर वृद्धि दर्ज की गई।

रिजर्व बैंक के मुताबिक गैर-आईटी सेवा कंपनियों के कामकाज में भी 41 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। केवल दूरसंचार कंपनियों को छोड़कर समूचे सेवा क्षेत्र में यह गिरावट देखी गई। इसके विपरीत सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनियों की बिक्री वृद्धि अप्रैल- जून तिमाही के दौरान सकारात्मक दायरे में रही और इसमें सालाना आधार पर 3.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | Fact Check: वायरल खबर में दावा, सामान्य वर्ग के छात्रों की UPSC सिविल परीक्षा देने की उम्र 32 से घटकर 26 वर्ष होने जा रही है, जानें खबर की सच्चाई.

इसमें आगे कहा गया है कि व्यवसायिक गतिविधियां कम होने के कारण विनिर्माण और गैर- आईटी सेवा क्षेत्र की कंपनियों के परिचालन मुनाफे में गिरावट रही जबकि आईटी कंपनियों का परिचालन लाभ इस दौरान 9.4 प्रतिशत बढ़ गया।

कोविड- 19 की वजह से भारतीय पप्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिये चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) के वित्तीय परिणाम जमा कराने की समयसीमा को 15 सितंबर 2020 तक बढ़ा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\