जरुरी जानकारी | सूचीबद्ध निजी गैर-वित्तीय कंपनियों की बिक्री तीसरी तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचीबद्ध निजी गैर-वित्तीय कंपनियों की बिक्री 2024-25 की तीसरी तिमाही के दौरान आठ प्रतिशत बढ़ी, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 5.5 प्रतिशत था। भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार यह जानकारी दी।

मुंबई, 24 फरवरी सूचीबद्ध निजी गैर-वित्तीय कंपनियों की बिक्री 2024-25 की तीसरी तिमाही के दौरान आठ प्रतिशत बढ़ी, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 5.5 प्रतिशत था। भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार यह जानकारी दी।

इससे पहले जुलाई-सितंबर 2024 में बिक्री 5.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।

आरबीआई ने 2024-25 की तीसरी तिमाही के दौरान निजी कॉरपोरेट क्षेत्र के प्रदर्शन पर आंकड़े जारी किए, जो 2,924 सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों के तिमाही वित्तीय परिणामों से लिए गए हैं।

मुख्य रूप से वाहन, रसायन, खाद्य उत्पादों और विद्युत मशीनरी उद्योगों में उच्च बिक्री वृद्धि के कारण 1,675 सूचीबद्ध निजी विनिर्माण कंपनियों की बिक्री वृद्धि तीसरी तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 7.7 प्रतिशत बढ़ी।

इस दौरान पेट्रोलियम, लोहा एवं इस्पात, सीमेंट उद्योग की ब्रिकी वार्षिक आधार पर घटी।

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों ने तीसरी तिमाही में अपनी बिक्री में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जबकि एक साल पहले यह 3.2 प्रतिशत थी।

समीक्षाधीन अवधि में विनिर्माण कंपनियों का कच्चे माल पर खर्च 6.3 प्रतिशत और कर्मचारियों का वेतन 9.5 प्रतिशत बढ़ा। आईटी और गैर-आईटी सेवा कंपनियों की कर्मचारी लागत में क्रमशः पांच प्रतिशत और 12.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\