देश की खबरें | साजिद-वाजिद की मां कोविड-19 से संक्रमित
जियो

मुंबई, दो जून गायक और संगीत निदेशक वाजिद खान के इंतकाल के एक दिन बाद उनकी मां रज़ीना खान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रज़ीना खान को चेंबूर के सुराना अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वाजिद खान का भी इलाज हुआ था।

यह भी पढ़े | बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 4000 के पार, अब तक 24 मौतें: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

परिवार से जुड़े व्यक्ति ने कहा, " वह संक्रमित पाई गई हैं। वह ठीक हैं और जांच रिपोर्ट निगेटिव आने तक अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में रहेंगी। "

साजिद-वाजिद जोड़ी के वाजिद खान (42) का कोरोना वायरस और दिल का दौरा पड़ने के बाद सोमवार एक जून की सुबह इंतकाल हो गया था।

यह भी पढ़े | राज्यसभा चुनाव 2020: झारखंड में बीजेपी, JMM की जीत तय, कांग्रेस की राह आसान नहीं - वायर.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)