जरुरी जानकारी | सेल की इस्पात बिक्री अगस्त में 35 प्रतिशत बढ़कर 14.34 लाख टन पर पहुंची

नयी दिल्ली, तीन सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की कुल बिक्री अगस्त में 35 प्रतिशत बढ़कर 14.34 लाख टन पर पहुंच गई।

पिछले साल इसी माह में कंपनी की बिक्री 10.60 लाख टन थी।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

सेल ने एक बयान में कहा कि इसमें से 12.40 लाख टन की बिक्री घरेलू बाजार में हुई जबकि 1.94 लाख टन का निर्यात किया गया।

सेल के चेयरमैन अनिल कुमार चौधरी ने कहा, ‘‘ कोविड-19 संकट के बाद हमने मजबूत वापसी की है। मौजूदा बिक्री आंकड़े सेल के सतत प्रयासों को दर्शाती है। जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था सामान्य स्तर की ओर लौटेगी, हम मांग बढ़ने को लेकर आशान्वित हैं।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

सेल देश की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी है। यह इस्पात मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)