देश की खबरें | सैफ अली खान हमला: हमले में इस्तेमाल चाकू का तीसरा हिस्सा बांद्रा झील के पास से बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को उनके बांद्रा स्थित घर में हुए हमले में इस्तेमाल चाकू का तीसरा टुकड़ा बरामद कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 23 जनवरी बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को उनके बांद्रा स्थित घर में हुए हमले में इस्तेमाल चाकू का तीसरा टुकड़ा बरामद कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सैफ पर बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर (30) उर्फ ​​विजय दास ने कथित तौर पर हमला किया था, जो देश में अवैध रूप से रह रहा था।

बांद्रा थाने के अधिकारी ने बताया, “चाकू का तीसरा टुकड़ा, जिसमें हैंडल और ब्लेड का कुछ हिस्सा शामिल है, बांद्रा तालाब के पास से बरामद किया गया। जहां से चाकू का हिस्सा बरामद किया गया, वह अभिनेता के सतगुरु शरण बिल्डिंग स्थित घर से एक किलोमीटर से अधिक दूर है। हम आरोपी को बुधवार शाम झील के पास ले गए और चाकू का गायब हिस्सा बरामद किया।”

अधिकारी ने बताया कि हमले के दौरान चाकू का एक टुकड़ा टूटकर अभिनेता की रीढ़ के पास फंस गया था, जिसे लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाला जबकि दूसरा हिस्सा सैफ के घर में पंचनामा करने पर मिला।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद 1.4 किलोमीटर चलने के बाद आरोपी ने हमें दिखाया कि उसने चाकू कहां फेंका था।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “उसने (आरोपी ने) हमें बताया कि उसने चाकू ठाणे के उस रेस्तरां से चुराया था, जहां वह काम करता था।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार