खेल की खबरें | सहजा ने तिमोफीवा को हराकर किया उलटफेर; अंकिता का सफर खत्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की सहजा यमलापल्ली ने गुरुवार को यहां चौथी वरीयता प्राप्त रूस की खिलाड़ी मारिया तिमोफीवा को हराकर आईटीएफ महिला ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

बेंगलुरु, 23 जनवरी भारत की सहजा यमलापल्ली ने गुरुवार को यहां चौथी वरीयता प्राप्त रूस की खिलाड़ी मारिया तिमोफीवा को हराकर आईटीएफ महिला ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

  विश्व रैंकिंग में 315 वें स्थान पर काबिज हैदराबाद की 24 साल की खिलाड़ी ने दो घंटे तक चले कड़े मुकाबले में रैंकिंग में 134वें नंबर की खिलाड़ी पर 6-1, 3-6, 6-1 से जीत दर्ज की।

सहजा के सामनं अंतिम आठ में चेक गणराज्य की आठवीं वरीयता प्राप्त सारा बेजलेक की चुनौती होगी।

बेजलेक ने कैथिंका वॉन डिचमैन को 6-4, 4-6, 6-3 से शिकस्त दी।

भारत की शीर्ष खिलाड़ी अंकिता रैना का सफर हालांकि प्रतियोगिता की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जर्मनी की तात्याना मारिया से हार कर खत्म हो गया। तत्याना ने भारतीय खिलाड़ी पर 6-1, 6-3 से जीत दर्ज की।

दिन के एक अन्य मैच में चेक गणराज्य की लिंडा फ्रुहविर्टोवा ने मौजूदा चैंपियन और लातविया की तीसरी वरीयता प्राप्त दार्जा सेमेनिस्टाजा को 3-6, 6-2, 6-3 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार