देश की खबरें | सैफ फुटबॉल: भारत अंडर-16 और अंडर-19 दोनों वर्ग के ग्रुप लीग में बांग्लादेश के साथ

नयी दिल्ली, 22 जुलाई भारतीय लड़कों की टीम को एक से 10 सितंबर तक थिंपू में होने वाली अंडर-16 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए ग्रुप लीग चरण में नेपाल और बांग्लादेश के साथ रखा गया है।

अंडर-19 टीम के टूर्नामेंट का आयोजन 21 से 30 सितंबर तक काठमांडू में होगा, जहां ग्रुप लीग चरण में भारत के साथ भूटान और बांग्लादेश हैं। दूसरे ग्रुप में मेजबान नेपाल, मालदीव और पाकिस्तान शामिल हैं।

शनिवार को ढाका में ड्रॉ निकाला गया।

इन दोनों आयोजनों का प्रारूप एक समान है। जिसमें ग्रुप चरण में टीमों एक-एक बार एक दूसरे का सामना करेंगी और दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। इसके बाद फाइनल होगा।

अंडर 16:

ग्रुप ए: भारत, नेपाल, बांग्लादेश

ग्रुप बी: भूटान, मालदीव, पाकिस्तान

अंडर -19

ग्रुप ए: नेपाल, मालदीव, पाकिस्तान

ग्रुप बी: भारत, भूटान, बांग्लादेश।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)