Punjab Assembly Elections 2021: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिये शिअद ने तीन और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को तीन और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की.

शिरोमणि अकाली दल(Representative Images- ANI)

चंडीगढ़, 13 नवंबर : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को तीन और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. सुनीता चौधरी को शहीद भगत सिंह नगर की बलाचौर सीट से टिकट दिया गया है, जबकि जसपाल सिंह पटियाला ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे. जालंधर जिले के शाहकोट विधानसभा क्षेत्र से बचित्तर सिंह कोहर शिअद प्रत्याशी होंगे.

पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने शनिवार को ट्वीट किया, “शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बलाचौर से सुनीता चौधरी, पटियाला ग्रामीण से जसपाल सिंह बिटू चट्ठा और शाहकोट विधानसभा क्षेत्र से युवा नेता बचित्तर सिंह कोहर को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया. कुल 83 उम्मीदवार तय.” यह भी पढ़ें :दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई

अकाली दल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन किया है. दोनों राजनीतिक दलों के बीच सीटों के बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार, मायावती के नेतृत्व वाली बसपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 20 पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि शेष सीटों पर शिअद चुनाव लड़ेगी. पंजाब विधानभा चुनाव अगले वर्ष होने हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट