देश की खबरें | उप्र सरकार को बर्खास्त करें राष्ट्रपति: मोइली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने हाथरस की घटना और विपक्षी नेताओं को पीड़िता के परिवार से मिलने से रोके जाने को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से आग्रह किया कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को बर्खास्त करें।
नयी दिल्ली, दो अक्टूबर पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने हाथरस की घटना और विपक्षी नेताओं को पीड़िता के परिवार से मिलने से रोके जाने को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से आग्रह किया कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को बर्खास्त करें।
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को चलाने में अनफिट हैं और उनकी सरकार में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार आम बात हो गई है।
यह भी पढ़े | Atmanirbhar Bharat: पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में मांगा वैज्ञानिकों का सहयोग.
मोइली ने एक बयान में कहा, ‘‘राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, डेरेक ओ ब्रायन और कई अन्य नेताओं पर पुलिस बल का इस्तेमाल करके हमला किया जाना आजादी से पहले अंग्रेजी हुकूमत जैसी बर्बरता को दिखाता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति को तत्काल प्रदेश सरकार को बर्खास्त करना चाहिए।’’
गौरतलब है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए हाथरस जाने से रोक दिया दिया था और हिरासत में ले लिया था।
दूसरी तरफ, कांग्रेस ने दावा किया कि राहुल और प्रियंका को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)