एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सचिन, सागर स्ट्रेंड्जा मेमोरियल के क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व विश्व युवा चैंपियन सचिन और राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सागर ने मंगलवार को यहां 75वें स्ट्रेंड्जा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

खेल की खबरें | सचिन, सागर स्ट्रेंड्जा मेमोरियल के क्वार्टर फाइनल में

सोफिया (बुल्गारिया), छह फरवरी पूर्व विश्व युवा चैंपियन सचिन और राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सागर ने मंगलवार को यहां 75वें स्ट्रेंड्जा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

सचिन (57 किग्रा) ने प्री क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के फेजोव खुदोनजर को 3-2 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया जहां उनका सामना शुक्रवार को जॉर्जिया के केपेनाड्जे जियॉर्जी से होगा।

सागर (92 किग्रा से अधिक) ने क्वार्टर फाइनल में सर्वसम्मत फैसले में लिथुआनिया के जेजेविसियस योनास को 5-0 से हराया। वह गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के जोकिरोव जाखोनगिर से भिड़ेंगे।

वंशज (63.5 किग्रा) को हालांकि कड़े मुकाबले में खंडित फैसले में ईरान के हबीबीनेजाद अली के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

सोमवार दे रात अरुंधति चौधरी (66 किग्रा) ने फ्रांस की सोनविको एमिली को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वह गुरुवार को सर्बिया की मातोविच मिलेना से भिड़ेंगी।

मनीषा (60 किग्रा) को हालांकि प्री क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की जिदानी अमीनाके खिलाफ 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2024 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).