खेल की खबरें | सबालेंका ने स्वियातेक को हराया, फाइनल में गर्सिया से भिड़ेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सबालेंका ने तीन सेट तक चले मुकाबले में स्वियातेक को 6-2, 2-6, 6-1 से हराया।

सबालेंका ने तीन सेट तक चले मुकाबले में स्वियातेक को 6-2, 2-6, 6-1 से हराया।

फाइनल में सबालेंका का सामना कैरोलिन गार्सिया से होगा, जिन्होंने मारिया सक्कारी को 6-3, 6-2 से हराया। सबालेंका सत्र की अंतिम प्रतियोगिता का खिताब जीतने वाली दूसरी फ्रांसीसी खिलाड़ी बनने की कवायद में हैं।

फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन चैंपियन स्वियातेक के पास लगातार सर्वाधिक बार शीर्ष 10 खिलाड़ियों को हराने के स्टैफी ग्राफ के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका था। ग्राफ ने 1987 में चोटी की 10 खिलाड़ियों पर लगातार 17 मैच जीते थे।

युगल में मौजूदा चैंपियन बारबोरा क्रेजिकोवा और कटरीना सिनियाकोवा ने भी ल्यूडमिला किचेनोक और जेलेना ओस्टापेंको को 7-6 (5), 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now