जरुरी जानकारी | आरवीएनएल को इंदौर मेट्रो के लिए 543 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी उपक्रम रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने सोमवार को कहा कि उसे मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से 543 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला है।
नयी दिल्ली, 11 दिसंबर सरकारी उपक्रम रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने सोमवार को कहा कि उसे मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से 543 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला है।
इस परियोजना के तहत इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के लिए एलिवेटेड स्टेशनों का निर्माण किया जाना है।
आरवीएनएल ने बीएसई को दी गई एक सूचना में कहा, ‘‘इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के लिए एलिवेटेड वायाडक्ट, पांच एलिवेटेड मेट्रो रेल स्टेशनों के आंशिक डिजाइन और निर्माण के लिए आरवीएनएल-यूआरसी जेवी ने सबसे कम बोली लगाई है।’’
इस ऑर्डर के तहत परियोजना को 1,092 दिनों में पूरा किया जाना है।
आरवीएनएल रेलवे बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजनाओं के विकास, वित्तपोषण और कार्यान्वयन से जुड़ी है। यह परियोजनाओं के लिए वित्तीय एवं मानव संसाधन भी जुटाती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)