रूस के आपात स्थिति मंत्रालय ने बताया कि जनरल आज़ी असलानोव टैंकर में तब विस्फोट हुआ जब वह कवकाज़ बंदरगाह से रस्तोव-ऑन-डॉन बंदरगाह जा रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि टैंकर के चालक दल के 13 में से 10 सदस्यों को बचा लिया गया है जबकि माना जा रहा है कि तीन सदस्य विस्फोट की वजह से पोत से बाहर जा गिरे।
तीन बचाव पोत चालक दल के लापता सदस्यों की तलाश में घटनास्थल की ओर बढ़ रहे हैं।
टैंकर एक ओर झुक गया है और उसे सीधा करने की कोशिशें की जा रही हैं।
यह भी पढ़े | अफगानिस्तान में शांति से दोनों पड़ोसी देशों के लिए आपसी सहयोग के खुलेंगे नए रास्ते- पाक पीएम इमरान खान.
समुद्री अधिकारियों ने बताया कि टैंकर भरा हुआ नहीं था। पोत में पिछली बार के कारगो के वाष्प की वजह से विस्फोट होने का अंदेशा है।
अधिकारियों ने शुरुआती जानकारी के आधार पर बताया कि टैंकर से तेल का रिसाव नहीं हुआ है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY