रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव वेनेजुएला की यात्रा पर हैं। उन्होंने अपने वेनेजुएला के समक्ष यवन गिल के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता भी की। लावरोव चार लातिन अमेरिकी देशों के दौरे के दूसरे पड़ाव के तहत वेनेजुएला पहुंचे हैं।
काराकस में सर्गेई और वेनेजुएला के विदेश मंत्री यवन गिल ने संयुक्त प्रेस वार्ता भी की। लावरोव चार लातिन अमेरिकी देशों के दौरे के दूसरे पड़ाव के तहत वेनेजुएला पहुंचे हैं।
दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के देश को समर्थन जारी रखने का संकल्प लिया और उन पर अमेरिका की ओर से लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों की निंदा की।
लावरोव ने कहा, “हम वेनेजुएला के अपने मित्रों की स्थिति का पूर्ण समर्थन करते हैं। यह उनका देश है... और हम हर तरह से इसका समर्थन करेंगे, ताकि वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के दबाव से मुक्त होकर स्वतंत्र अर्थव्यवस्था बन सके।”
लावरोव वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोल्स मादुरो से भी मुलाकात कर सकते हैं।
एपी नोमान पारुल
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY