Russia: रूसी सैनिकों ने दक्षिण ओसेशिया के पास एक जॉर्जियाई नागरिक की गोली मारकर हत्या की
(Photo Credit : Twitter)

यह मुठभेड़ 2008 के रूसी-जॉर्जियाई युद्ध के बाद क्षेत्र में जारी तनाव को दर्शाती है, जो मॉस्को द्वारा दक्षिण ओसेशिया और एक अन्य जॉर्जियाई प्रांत अबकाजिया को स्वतंत्र राज्यों के रूप में मान्यता देने तथा वहां अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाने के साथ समाप्त हुआ. दुनिया के अधिकांश देश दोनों अलग हुए क्षेत्रों को जॉर्जिया का हिस्सा मानते हैं, जो कि पूर्व सोवियत गणराज्य का हिस्सा था.

जॉर्जिया के प्रधानमंत्री इराकली गैरीबाश्विली ने एक बयान में कहा कि एक रूसी सैनिक ने सोमवार को किर्बली गांव के पास एक जॉर्जियाई नागरिक को अवैध रूप से हिरासत में लेने की कोशिश करते हुए उसकी हत्या कर दी. उन्होंने कहा, ‘‘यह घटना मौजूदा गंभीर सुरक्षा स्थिति की पुष्टि करती है.’’ यह भी पढ़ें : Israel Hamas War: इजरायली बलों द्वारा गाजा पर दोबारा कब्‍जे को सही नहीं मानते राष्ट्रपति जो बाइडेन- ह्वाइट हाउस अधिकारी

उन्होंने कहा, ‘‘सभी संबंधित तंत्रों को सक्रिय कर दिया गया है और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को सूचित कर दिया गया है.’’ रूसी अधिकारियों या दक्षिण ओसेशिया में अलगाववादी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई.