विदेश की खबरें | रूसी विपक्षी नेता नवलनी अब भी कोमा में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नवलनी राष्ट्रपति पुतिन के मुखर आलोचक हैं।

नवलनी राष्ट्रपति पुतिन के मुखर आलोचक हैं।

एक सप्ताह पहले साइबेरिया से मास्को वापस आते समय वह विमान में ही बीमार पड़ गए थे। इसके बाद, विमान को आपात स्थिति में ओम्स्क शहर में उतार कर उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | Shinzo Abe Resigns: भारत-जापान के रिश्तों में शिंजो आबे के आने से आई थी नई जान, भारत में बुलेट ट्रेन दौड़ाने का था वादा.

पिछले सप्ताहांत उन्हें बर्लिन के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। वहां डॉक्टरों को उनके शरीर में ऐसे रसायन के संकेत मिले जिनसे जहर दिए जाने का शक पैदा हुआ।

बर्लिन के अस्पताल ने शुक्रवार को कहा कि नवलनी की हालत गंभीर बनी हुई है लेकिन उनकी जान को फिलहाल कोई खतरा नहीं है।

यह भी पढ़े | Shinzo Abe Resigns as Japan’s Prime Minister: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ कारणों के चलते पद से दिया इस्तीफा.

अस्पताल के अनुसार जहर की तीव्रता के कारण यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि लंबे समय के लिए नवलनी पर इसके परिणाम क्या होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\