विदेश की खबरें | ल्वीव में रूसी मिसाइल हमले में चार लोगों की मौत, कई अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मेयर आंद्री सदोवयी ने कहा कि हमले वाली जगह पर करीब 60 अपार्टमेंट और 50 कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
मेयर आंद्री सदोवयी ने कहा कि हमले वाली जगह पर करीब 60 अपार्टमेंट और 50 कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
आपात सेवा के कर्मी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।
सदोवयी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि पिछले साल आक्रमण की शुरुआत के बाद से ल्वीव के नागरिक बुनियादी ढांचे पर यह सबसे बड़ा हमला था।
देश के पूर्वी हिस्से से हजारों लोग सुरक्षा के वास्ते ल्वीव में शरण लिए हुए हैं।
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर पोस्ट किया, ‘‘हमले में कई लोग जख्मी हुए और कई मारे गए हैं। पीड़ितों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। दुश्मन को इसका निश्चित रूप से जवाब मिलेगा। कड़ा जवाब मिलेगा।’’
जेलेंस्की ने ड्रोन कैमरे के फुटेज भी पोस्ट किए, जिसमें क्षतिग्रस्त इमारतों की तस्वीरें नजर आ रही हैं। तस्वीरों में नजर आ रहा है कि इमारतों के तीसरे और चौथे तल हमले में तबाह हो गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)