एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूसी हमले ‘पूरी तरह से आतंकवाद’: यूक्रेन अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. खारकीव क्षेत्र के गवर्नर ओले सिनेहुबोव ने टेलीग्राम पर कहा कि रूसी सेना ने पूर्वोत्तर शहर पर तीन मिसाइलें दागीं और इनसे केवल नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया।

विदेश की खबरें | रूसी हमले ‘पूरी तरह से आतंकवाद’: यूक्रेन अधिकारी

खारकीव क्षेत्र के गवर्नर ओले सिनेहुबोव ने टेलीग्राम पर कहा कि रूसी सेना ने पूर्वोत्तर शहर पर तीन मिसाइलें दागीं और इनसे केवल नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया।

सिनेहुबोव ने कहा, ‘‘सभी (तीनों) मिसाइलें विशेष रूप से नागरिक बहुल इलाकों पर दागी गईं। यह पूरी तरह से आतंकवाद है।’’

उन्होंने कहा कि एक मिसाइल ने एक स्कूल को नष्ट कर दिया, दूसरी ने एक आवासीय भवन को तबाह किया, जबकि तीसरी मिसाइल एक गोदाम के पास गिरी। उन्होंने कहा कि नवीनतम सूचना यह है कि हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए।

आपातकालीन अधिकारियों ने बताया कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब दो दिन पहले रूस का एक रॉकेट पूर्वी यूक्रेन में अपार्टमेंट इमारत पर गिरा था जिसमें कम से कम 19 लोग मारे गए थे। उन्होंने बताया कि कुल आठ लोगों को बचाया गया।

शनिवार देर रात के हमले में चासिव यार नगर के एक आवासीय इलाके में तीन इमारतें नष्ट हो गईं। उनमें रहने वाले ज्यादातर लोग पास के कारखानों में काम करते हैं।

पूर्वी इलाके में भी रूसी हमले जारी रहे। लुहान्स्क क्षेत्र के गवर्नर ने सोमवार को कहा कि गोलाबारी से डोनेत्स्क क्षेत्र के साथ प्रशासनिक सीमा पर बस्तियों को निशाना बनाया गया। सेरही हैदई ने कहा कि रूसी बलों ने पांच मिसाइल हमले किए और गोलाबारी की।

सोमवार को जर्मनी के लिए मुख्य रूसी गैस पाइपलाइन को रखरखाव के लिए 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2022 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).