विदेश की खबरें | रूस 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से हट जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बोरिसोव को इस महीने की शुरुआत में सरकार नियंत्रित अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस का प्रमुख नियुक्त किया गया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बोरिसोव को इस महीने की शुरुआत में सरकार नियंत्रित अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस का प्रमुख नियुक्त किया गया था।

उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक बैठक के दौरान कहा कि रूस परियोजना छोड़ने से पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में अन्य भागीदारों के लिए अपने दायित्वों को पूरा करेगा।

बोरिसोव ने कहा, "2024 के बाद स्टेशन छोड़ने का निर्णय किया गया है।"

यह घोषणा यूक्रेन में क्रेमलिन की सैन्य कार्रवाई को लेकर रूस और पश्चिम के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई है।

मॉस्को और वाशिंगटन के बीच तनाव के बावजूद नासा और रोस्कोस्मोस ने इस महीने की शुरुआत में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए रूसी रॉकेट की सवारी जारी रखने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\