विदेश की खबरें | रूस ने कीवपर हमले तेज करने की धमकी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में नए सिरे से हमले की तैयारी तेज कर दी है, जबकि दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल में लड़ाई जारी है, जहां स्थानीय लोगों ने रूसी सैनिकों को शवों को खोदकर निकालते देखने की सूचना दी है।

रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में नए सिरे से हमले की तैयारी तेज कर दी है, जबकि दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल में लड़ाई जारी है, जहां स्थानीय लोगों ने रूसी सैनिकों को शवों को खोदकर निकालते देखने की सूचना दी है।

क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव के अनुसार, उत्तर-पूर्वी शहर खारकीव में एक आवासीय इलाके पर गोलाबारी में सात महीने के बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हो गए।

राजधानी के क्षेत्रीय पुलिस बल के प्रमुख एंड्री नेबितोव ने कहा कि कीव के आसपास शवों को सड़कों पर छोड़ दिया गया या अस्थायी रूप से दफनाया गया। उन्होंने पुलिस के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 95 प्रतिशत लोगों की मौत गोली लगने से हुई है।

नेबितोव ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि रूसी कब्जे के दौरान इन लोगों को यूं ही अकारण गोली मार दी गई।’’ उन्होंने कहा कि हर दिन मलबे के नीचे और सामूहिक कब्रों से शव मिल रहे हैं तथा सबसे ज्यादा 350 से अधिक लाशें बुचा में बरामद हुई हैं।

नेबीतोव के अनुसार, कार्यकर्ता रूसी कब्जे के बीच कीव के इस उपनगर में इकट्ठा हुए और शवों को दफनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन समर्थक विचारों को व्यक्त करने वाले लोगों को ‘‘निशाना’’ बनाया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों पर दक्षिण में खेरसॉन और जापोरिजिया के कुछ हिस्सों पर कब्जा करने तथा यूक्रेन की सेना व सरकार में सेवाएं देने वाले लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

जेलेंस्की ने शुक्रवार रात राष्ट्र के नाम दिए अपने वीडियो संबोधन में कहा, ‘‘कब्जा करने वालों को लगता है कि इससे उनके लिए संबंधित क्षेत्र को नियंत्रित करना आसान हो जाएगा, लेकिन वे गलत हैं। वे खुद को बेवकूफ बना रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रूस की समस्या यह है कि उसे पूरी यूक्रेनी जनता ने खारिज कर दिया है और वह उसे कभी भी स्वीकार नहीं करेगी। रूस ने यूक्रेन को हमेशा के लिए खो दिया है।’’

रूसी अधिकारियों ने यूक्रेन पर सात लोगों को घायल करने और यूक्रेन की सीमा से सटे ब्रांस्क में हवाई हमलों के साथ लगभग 100 आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। इसके बाद कीव पर हमले और तेज होने की आशंका बढ़ गई है। रूस के एक अन्य सीमावर्ती क्षेत्र के अधिकारियों ने भी बृहस्पतिवार को यूक्रेन की ओर से गोलाबारी की सूचना दी।

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कीव पर नए सिरे से हमले करने की धमकी देते हुए कहा कि रूस ने कीव में मिसाइल प्रणालियों की मरम्मत और उत्पादन केंद्र को नष्ट करने के लिए मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

वहीं, यूक्रेन के सरकारी हथियार निर्माता उक्रोबोरोनप्रोम ने कहा कि रूसी सेना ने कीव के जुलियानी हवाईअड्डे के पास स्थित विजार संयंत्र में मिसाइल कार्यशालाओं में से एक पर हमला किया।

यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस में हमले के लक्ष्य की पुष्टि नहीं की है और रिपोर्टों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका है। हालांकि, उन्होंने कहा कि सेना ने मिसाइलों के साथ एक प्रमुख रूसी युद्धपोत पर हमला किया था।

एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने इस दावे का समर्थन करते हुए कहा कि अमेरिका अब मानता है कि रूसी पोत को कम से कम एक नेप्च्यून जंगी जहाज रोधी मिसाइल और दो मिसाइलों से मार गिराया गया था। अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने के अनुरोध पर खुफिया आकलन पर चर्चा करते हुए यह जानकारी दी।

रूस का मोस्कवा युद्धपोत बृहस्पतिवार को बंदरगाह पर ले जाने के दौरान भारी नुकसान के कारण डूब गया था। रूस ने हालांकि, इस पर किसी भी हमले को स्वीकार नहीं किया है। उसने सिर्फ यही कहा है कि आग लगने के कारण जहाज पर मौजूद गोला-बारूद में विस्फोट हो गया। मोस्कवा का नष्ट होना यूक्रेन के लिए एक महत्वपूर्ण जीत और रूस के लिए प्रतीकात्मक हार का प्रतीक माना जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\